PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

13 पिस्टल, 11 मैगजीन और 3 रोंद के साथ गैंगस्टर लवजीत कंग के 6 गुर्गे किये पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार,

ludhiana Punjab police arrest 6 henchmen gangster lovejit kang illegal weapons recovered Big Crime News PTB News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कस्बा खन्ना की पुलिस ने गैंगस्टर लवजीत कंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पुलिस ने 11 पिस्टल 32 बोर, 3 जिंदा रोंद और 13 मैगजीन और दो दोपहिया वाहन बरामद किए है। SSP अमिता कौंडल ने बताया कि पुलिस टीम 26 फरवरी को दविंदर सिंह उर्फ बंटी और करनजोत सिंह उर्फ नोना को नाकाबंदी के

दौरान गांव अलोड़ से 4 पिस्टल 32 बोर सहित काबू कर थाना सदर खन्ना में मामला दर्ज किया था। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर लवजीत कंग के संपर्क में है। लवजीत उन्हें टारगेट देता था, जिसके बाद वह उस व्यक्ति को अगवा कर करोड़ों की फिरौती मांगने की तैयारी में थे। पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी पकड़े गए।

पुलिस ने दविंदर सिंह उर्फ बंटी से पूछताछ और कोहिनूर सिंह उर्फ टीटू और हरप्रीत सिंह उर्फ चन्नी को इस मामले में नामजद किया है। 27 फरवरी को कोहिनूर सिंह और हरप्रीत से पुलिस को 1 पिस्टल 32 बोर सहित 1 मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। 2 मार्च को आरोपी दविंदर सिंह उर्फ बंटी की पूछताछ के बाद नामजद किए गए आरोपी बलकरण सिंह को मामले में गिरफ्तार किया गया।

4 फरवरी को आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ कौम को काबू कर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 4 पिस्ल 32 बोर 6 मैगजीन बरामद किए है। 7 मार्च को आरोपी बलकरण सिंह से पुलिस ने 2 देसी कट्‌टे 315 बोर बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बड़ी वारदातें करके पैसा और नाम कमाना था। लवजीत कंग अमेरिका के खिलाफ पहले भी फिरौती मांगने संबंधी मामला थाना बेगोवाल में दर्ज है।

Latest News