PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

जालंधर में सुबह-सुबह निगम अधिकारीयों का तांडव, कॉमर्शियल इमारत पर की कार्रवाई,

punjab jalandhar municipal corporation action illegal construction stairs broken under construction commercial building ladowal road

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज अवैध निर्माण के खिलाफ सुबह-सुबह कार्रवाई की है। लाडोवाली रोड पर रेलवे फाटकों के पास बन रही एक कॉमर्शियल इमारत पर निगम की मशीन चली है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस बिल्डिंग में बन रही सीढ़ियों को तोड़ा है। बिल्डिंग में सीढ़ियों का निर्माण नक्शे के अनुसार नहीं किया रहा था।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिस इमारत पर कार्रवाई की गई है, उसका नक्शा कामिनी नामक महिला के नाम पर पास है। कॉमर्शियल बिल्डिंग में एक तो बेसमेंट बना दिया गया, जो नक्शे में नहीं और पास भी पास नहीं था। इसके अलावा नक्शे में पार्किंग दिखाई गई थी, लेकिन पार्किंग वाले स्थान पर भी सीढ़ियां बनाकर पार्किंग स्थल को कवर कर लिया।

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने लाडोवाली रोड पर जिस बन रही कॉमर्शियल इमारत पर कार्रवाई की है उस पर इससे पहले भी दो बार डिमोलिशन की कार्रवाई हो चुकी है। पांच महीने पहले अक्टूबर महीने में जब नोटिस के बावजूद इमारत के मालिकों ने सीढ़ियां ठीक नहीं की तो निगम ने सीढ़ियां तोड़ डाली थी।

इसके बाद भवन बना रहे लोगों ने फिर से सीढ़ियां बना डाली। नवंबर महीने में फिर से नगर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची तो फिर से बिल्डिंग ब्रांच ने मौके पर मशीन लाकर सीढ़ियों को तोड़ दिया था। अब इसी इमारत पर आज तीसरी बार बिल्डिंग ब्रांच ने डिमोलिशन की कार्रवाई की है।

Latest News

Latest News