PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कांग्रेस व भाजपा नेता आपस में भिड़े, लोगों ने किया थाने पर हमला, एक की हुई मौत, जाने पूरा मामला,

madhya pradesh indore mhow tribal girl died congress bjp jayas party aadiwasi protest attack police Big News

PTB Big न्यूज़ इंदौर : मप्र के महू में बुधवार रात बड़ा बवाल हो गया। आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत पर क्षेत्र के लोगों ने पहले रास्ता जाम किया फिर थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। कई पुलिसकर्मियों के गंभीर घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने एक बार आदिवासियों को खदेड़ दिया तो वे दूसरी बार फिर भीड़ जुटाकर आए और गोफन से हमला किया।

इंदौर से भी पुलिस बल महू पहुंचा है। गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है, जिसका शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।क्षेत्र की युवती की मौत पर आदिवासियों का आरोप है कि मामला दबाया जा रहा है। आरोप है कि युवती से बलात्कार के बाद क्षेत्र के दबंगों ने हत्या कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई है। आदिवासियों ने युवती की मौत के बाद सडक़ पर उसका शव रखकर चक्काजाम किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पास के थाने पर हमला कर दिया।

मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की टीम महू पहुंच चुकी है जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मामला महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र का है। बवाल में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। घटना के बाद रातभर तनाव रहा। युवती की मौत के बाद परिजन ने बुधवार शाम डोंगरगांव चौकी के सामने युवती का शव रखकर जाम लगा दिया।

करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर पुलिस की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायर किए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। बताया जा रहा है कि बवाल में जयस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

Latest News