PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भारतीय सेना का फिर हुआ चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट की तलाश जारी,

indian army cheetah helicopter crash arunachal pradesh mandala hills searc operation pilots started Big News

PTB Big न्यूज़ अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के सूत्र ने इस बात की जानकारी दी. यह सेन्गे से मिसामारी की ओर उड़ रहा था। इसमें केवल पायलट और को-पायलट थे।

गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने पुष्टि की कि ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 9.15 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। फ़िलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पायलट की तलाश की जा रही है।

डिफेंस गुवाहाटी के PRO, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है।

Latest News