PTB City न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर के कंपनी बाग चौक में पंजाब महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मीनू बग्गा और जालंधर प्रधान श्री राजेंद्र बेरी जी की ओर से आम आदमी पार्टी की सरकार के एक साल पूरे होने पर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया /
इस अवसर पर मौजूदा पंजाब सरकार के खिलाफ जहां मौके पर मौजूदा पूर्व विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू, मोनू बेरिंग, संजू अरोड़ा, रंजित रानो, जैसे कई युवा नेताओं ने सरकार द्वारा की जा रही एक तरफा राजनीति व भ्र्ष्टाचार से लिप्त पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोगों से लिए हुए वादे अभी तक पूरा ना करने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, वहीं दोनों यानि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फंकते हुए भी नजर आए /








































