PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भाजपा हाईकमान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इस पूर्व मंत्री को किया अपना प्रभारी नियुक्त,

bjp jalandhar loksabha byelection ex minister mohinder singh incharge bjp national president jagat-parakash nadda appointed charge jalandhar

पीटीबी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी वैसे तो जालंधर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही सक्रिय हो गई थी, लेकिन अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अपना फोकस जालंधर पर कर लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री थे, लेकिन उन्हें योगी सरकार की दूसरी बार आई सरकार में जगह नहीं मिल पाई थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जिनके पास पार्टी संगठन में राष्ट्रीय सचिव का भी प्रभार है को असम में भी चुनाव प्रभारी लगाया गया था। असम में चुनाव प्रभारी रहते महेंद्र सिंह पहली बार सत्ता की चाबी भाजपा के हाथ में सौंपने में कामयाब रहे थे। पिछले साल उन्हें त्रिपुरा चुनाव में भी प्रभारी लगाया गया था।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के गढ़ तोड़ने की जिम्मेदारी भी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। जिसमें वह अमेठी, सुल्तानपुर औक रायबरेली की सीटें भाजपा की झोली में डालने में कामयाब रहे थे। इससे पहले 2016 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी महेंद्र सिंह ने अपनी सक्रिय भागीदारी से उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम फहराने में पार्टी की मदद की थी।

Latest News