PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, कई राउंड से ज्यादा चलीं गोलियां, कांस्टेबल हुआ घायल,

punjab police and miscreants shootout batala Punjab

PTB Big न्यूज़  : पंजाब के बटाला में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों में भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी घेराबंदी की थी लेकिन इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी कर दी और इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के साथ दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों ओर से करीब 30 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं।

वहीं इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लगने की खबर है। कांस्टेबल का नाम जुगराज सिंह बताया जाता है। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस बदमाशों पर तेजी से नकेल कसने का काम कर रही है। यहां तक कि अलग से ‘एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स’ का गठन भी किया गया है। पंजाब में अबतक कई बदमाश पकड़े जा चुके हैं। जबकि कुछ को मार भी गिराया गया है।

Latest News