PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

शिरोमणि अकाली दल ने इस टकसाली नेता को दिखाया पार्टी से बाहर,

muktsar punjab closeness manpreet badal increased sad expelled senior conservative leader kauni party aap Party

PTB Big न्यूज़ गिद्दड़बाहा : पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शिअद के सीनियर टकसाली नेता व एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार नवतेज सिंह काउनी को शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शिअद के जिला प्रधान व पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने काउनी को निष्कासित किए जाने का पत्र जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि काउनी की कुछ दिनों से गिद्दड़बाहा हलके में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ बढ़ी नजदीकियों के कारण ही उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। रोजी बरकंदी ने प्रेस के नाम जारी बयान में बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की सख्त हिदायतें हैं कि जो भी पार्टी के खिलाफ गतिविधियां करेगा या पार्टी को बदनाम करेगा, उसको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

इसी के मद्देनजर गांव काउनी निवासी जत्थेदार नवतेज सिंह काउनी की शिअद से सदस्यता रद्द कर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वे लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे, जोकि कतई सहन नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि काउनी का शिअद के साथ कोई संबंध नहीं है। उधर दूसरी तरफ जत्थेदार नवतेज सिंह काउनी ने कहा कि जिला प्रधान उसे पार्टी से क्या निकालेगा।

उसने तो एक माह पहले ही पार्टी को छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ था। पार्टी के हर अच्छे बुरे वक्त में साथ दिया है। चुनाव के समय बढ़चढ़ भूमिका निभाई है। लेकिन कुछ समय से उसे पार्टी में लगातार बुरा भला कहा जा रहा था। उस पर सवालिया चिह्न लगाए जा रहे थे। जिससे हताश होकर उसने एक माह पहले ही पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब जिला प्रधान उसे निष्कासित करने का पत्र जारी कर राजनीति कर रहे हैं।

Latest News