PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में RC और License जारी करने वाली ‘‘स्मार्ट चिप लिमिटेड कंपनी’’ को जारी हुआ नोटिस, जाने बड़ी वजह,

Notice issued to Smart Chip Limited Company issuing RC and License in Punjab know the big reason Jalandhar

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट (आर.सी.) और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के काम के प्रभावित होने का गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज स्मार्ट कार्ड जारी करने वाली ‘‘स्मार्ट चिप लिमिटेड’’ कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले काम ठप्प होने के कारण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, जिसका कंपनी द्वारा कोई उपयुक्त जवाब नहीं दिया गया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि आर.सी. और लाइसेंस के काम में देरी होने की खबरों के मद्देनजऱ पिछले कई दिनों से कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के मुताबिक काम को समयबद्ध तरीके से मुकम्मल करने की हिदायतें की जा रही थीं। इसी कड़ी के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे, परन्तु कंपनी निरतंर कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को मानने से इनकार करती रही।

उन्होंने बताया कि काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए एल-2 और एल-3 कंपनियाँ और सरकारी इकाईयों (पी.एस.यूज़.) को यह काम आवंटित करने के लिए पेशकश पत्र जारी किए जा रहे हैं ताकि रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के काम को जल्द से जल्द निपटाया जा सके।स. भुल्लर ने सख़्त शब्दों में कहा कि समझौते पर खरा न उतरने वाली कंपनी के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि समझौतों की शर्तों के मुताबिक काम न करके सरकारी काम में विघ्न डालने के लिए कंपनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही भी आरंभ कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब ट्रैफिक़ पुलिस के ए.डी.जी.पी. श्री ए.एस. राए को भी हिदायतें जारी की गई हैं कि डिजीलॉकर या एम.परिवहन ऐप से डाउनलोड की गई आर.सीज़. और ड्राइविंग लाइसेंस को माना जाए और यह ऑनलाइन दस्तावेज़ दिखाने वाले राहगीरों के चालान न किए जाएँ।

Latest News