PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आम आदमी के लिए Good News, सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी

good news common man interest on small savings schemes increased to 0-70/ Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : सरकार ने राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, सुकन्या समृद्धि खाता योजना, किसान विकास पत्र और मासिक आय खाता स्कीम जैसी लघु बचत योजनाओं पर ब्याज पर दरों में 0.70 प्रतिशत तक की बढोतरी कर दी है जबकि जन भविष्य निधि स्कीम की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आधिकारिक परिपत्र के अनुसार एक अप्रैल से 30 जून तक की तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की नयी दरें जारी कर दी गयी है। बचत जाम पर ब्याज दर यथावत 4.0 प्रतिशत पर है जबकि एक वर्ष की जमा पर ब्याज दर को 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत, दो वर्ष की जमा पर ब्याज को 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.9 प्रतिशत,

तीन वर्ष की जाम पर ब्याज को 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत, पांच वर्ष की जमा पर ब्याज को 7.0प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत, पांच वर्ष की रेकरिंग जमा पर ब्याज को 5.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह से वरिष्ठ नागरिक बचत स्कीम पर ब्याज को 8.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत, मासिक आय खाता स्कीम पर ब्याज को 7.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत, राष्ट्रीय बचज प्रमाण पत्र पर ब्याज को 7.0प्रतिशत से बढ़ाकर 7.7 प्रतिशत,

किसान विकास पत्र पर ब्याज को 120 महीने के लिए 7.2 प्रतिशत को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत करने के साथ ही परिपक्वता अवधि को कम कर 115 महीने कर दिया गया हैै। सुकन्या समृद्धि खाता स्कीम पर ब्याज को 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.0 प्रतिशत कर दिया गया है। हांलाकि जन भविष्य निधि स्कीम पर ब्याज दर को 7.1 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।

Latest News