PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह को करवाई भाजपा ज्वाइन, हो सकते हैं लोकसभा उपचुनावों के प्रत्याशी,

punjab politics former punjab police Union Minister Gajendra Singh Shekhawat got former DSP Rajinder Singh to join BJP may be candidate for Lok Sabha bypolls

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। इसी के चलते आज भाजपा ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पंजाब के पूर्व पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह को पार्टी ज्वाइन करवाई। चर्चा यह है कि पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह को बीजेपी जालंधर में लोकसभा का उपचुनाव लड़वा सकती है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज चंडीगढ़ में पूर्व डीसीपी राजिंदर को भाजपा ज्वाइन करवाया। उन्होंने भाजपा में आने पर पूर्व डीएसपी राजिंदर सिंह का स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई नेता मौजूद थे।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा उपचुनाव की टिकट के लिए राजेश बाघा, डॉ. राजकुमार वेरका के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। इस दौरान भाजपा ने नए चेहरे को साथ लिया है। पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह को आज चंडीगढ़ में भाजपा जाॅइन करवाया गया गया।

भाजपा से जुड़े नेताओं का कहना है कि वह लोकसभा उप चुनाव में राजिंदर सिंह भाजपा कैंडिडेट हो सकते हैं, हालांकि अभी तक प्रत्याशी के नाम के रूप में राजेश बाघा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है, हालांकि राजिंदर सिंह के आने के बाद समीकरण बदलने लगे हैं। पार्टी संभवता राजिंदर सिंह को ही टिकट देगी यह भी भाजपा के कुछ नेता बता रहे हैं।

Latest News