PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

फ्लाईट में फिर हुई एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़, यात्री ने हाथ पकड़ की घिनौनी हरकत,

national corona cases indigo flight air india indigo air hostess molestation Big News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : Air India और IndiGo की फ्लाईट में दुर्व्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे अब एक बार फिर से फ्लाइट में छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक स्वीडिस नागरिक द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने फ्लाईट लैंड होते ही आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे मेट्रोपॉलिटन जज की अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

आरोपी की पहचान क्लास एरिक हराल्ड जॉन्स वेस्टवर्ग के रूप में हुई है। एयर होस्टेस ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि विमान जब फ्लाई कर रहा था उस समय वह यात्रियों को खाना परोस रही थी। इसी दौरान आरोपी यात्री ने चिकन डिश की डिमांड की। जैसे ही एयर होस्टेस ने खाना सर्व करने के बाद कार्ड स्वैप करने के लिए पीओएस मशीन दिया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

वहीं जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी यात्री ने अपने सहयात्रियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया. ऐसे में जैसे ही फ्लाईट मुंबई पहुंची, पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया और जिसके बाद मेट्रोपॉलिटन जज की अदालत में पेश किया गया और वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

Latest News