PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजदू बैंक में हुई लाखों की लूट, बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग को लुटा, CCTV फुटेज हुई वायरल,

punjab jalandhar indian bank rajan electrical phagwara gate market looted four lakh robber pretending bank employee elderly shopkeeper ran away with cash Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के सिविल लाइन में इंडियन बैंक की ब्रांच से एक लुटेरा कैश जमा करवाने आए बुजुर्ग व्यक्ति से 4 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया। लुटेरा खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए बुजुर्ग के पास आया और उसके भरे हुए वाउचर में गलती बताई। जमा करवाने की बात कहकर उसने कैश ले लिया और फरार हो गया। लूट की पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रिकल के मालिक 80 वर्षीय विजय चोपड़ा सिविल लाइन के इंडियन बैंक की ब्रांच में रोजाना की तरह कैश जमा करवाने गए थे। बैंक में पहले से बैठे एक लुटेरे ने अपने आप को बैंक कर्मचारी प्रदर्शित करते हुए बुजुर्ग विजय चोपड़ा से कहा कि आपने वाउचर ठीक नहीं भरा है। बुजुर्ग से कहा कि कैश दे दो वह काउंटर पर जमा करवा देगा।

इसके बाद लुटेरा काउंटर पर जाने की बजाय सीधा बैंक का दरवाजा खोल कर फरार हो गया। जब तक बुजुर्ग विजय चोपड़ा ने शोर मचाया तब तक लुटेरा फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि कैश में 100, 500 और 2 हजार रुपए के नोट थे। राजन इलैक्ट्रिक के मालिक सेठ हुक्म चंद कॉलोनी निवासी विजय चोपड़ा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनके साथ लूट की वह लूट करने वाले व्यक्ति से वह पहले कभी नहीं मिले थे। वह उनके पास नया वाउचर लेकर आया और कहा कि आपके वाउचर में कटिंग है।

नया वाउचर भरने के बाद लुटेरे ने कहा कि लाओ मैं कैश काउंटर पर जमा करवा देता हूं। विजय चोपड़ा ने कहा कि बैंक कर्मचारी है तो विश्वास में उन्होंने कैश उसे दे दिया। इसके बाद कैश लेकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि वह बैंच में पिछले 40 सालों से आ रहे हैं। उनके साथ ऐसी घटना बैंक में पहली बार हुई है।

बैंक में ग्राहक से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी में लूट करने वाले का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं बैंक के अधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने लूट की है उसे बैंक में पहले कभी नहीं देखा गया था।

Latest News