PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

जालन्धर से बड़ी ख़बर, कांग्रेस पार्टी की महिला नेत्री के बेटे की उसके ही दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज,

Big news from Jalandhar Congress woman leader Kamaljit Kaur Multanis son was murdered by her own friend police registered a case Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस पार्टी की महिला नेत्री कमलजीत कौर मुल्तानी के बेटे की हत्या हो किये जाने की ख़बर से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों का तो अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने लवप्रीत नाम के एक युवक को जोकि मुल्तानी के बेटे का दोस्त बताया जा रहा है को गिरफ्तार किया है।

Big news from Jalandhar Congress woman leader Kamaljit Kaur Multanis son was murdered by her own friend police registered a case Jalandhar

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की महिला नेत्री के बेटे की लाश एक कार में से पुलिस को बरामद हुई है, जिसकी हत्या किये जाने का शक पुलिस जता रही है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और थाना नंबर 7 के प्रभारी ने बताया की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर IPC की संगीन धाराओं सहित FIR नंबर 54 थाना नंबर 7 में दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया है।

वहीं कांग्रेस की महिला नेत्री कमलजीत कौर मुल्तानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरे बेटे का नाम सतिंद्रपाल सिंह मुलतानी है जोकि आस्ट्रेलिया से आया था और अब मेरे साथ ही रहता था। गत दिवस किसी काम से कार में घर से बाहर गया था। आज उन्हें फोन आया कि उनके लड़के ने कोई जहरीली चीज खा ली है और उसकी मौत हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे की लाश कार में से बरामद करने के बाद फ़ौरन पुलिस को इस घटना की सुचना दी। फ़िलहाल इस घटना की जाँच पुलिस कर रही है।

Latest News

 

Latest News