PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस प्रसिद्ध गायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Bhojpuri Actresses Akanksha Dubey suicide Singer Samar Singh arrested Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कई दिनों से फरार भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा केस में समर सिंह का नाम बार-बार सामने आ रहा था। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है। 26 मार्च को भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद हुआ था। होटल के कमरे में उनके गले में फांसी का फंदा लगा मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Latest News