PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

1 घंटे में 2 मिलियन व्यूज हुए सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लांच हुए तीसरे गाने के साथ ही,

punjab ludhiana punjab singer sidhu moosewla new song mera na Big Breaking News

PTB News मनोरंजन : पंजाब सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका तीसरा गाना ‘मेरा नां’ लांच हो गया है। मूसेवाला के सोशल मीडिया चैनल्स पर रिलीज हुआ यह गीत पहले एक घंटे में 2 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया। इस दौरान 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियन रेपर बरना बॉय के लिरिक्स भी शामिल किए गए हैं।

इस गाने में मूसेवाला की हत्या के बाद उनके प्रति दीवानगी दिखाई गई है, जिसमें फैंस के हाथ में टैटू, गाड़ियों के पीछे पोस्टर और उनके गानों के बिलबोर्ड तक पहुंचने के बारे में बताया गया है। इसके अलावा मूसेवाला की हत्या के मामले में इंसाफ भी मांगा गया है।

बीते दिनों इंग्लैंड में मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने बरना बॉय ने मुलाकात की थी। यहीं उन्होंने इस गीत की लांच करने की तैयारिंया भी शुरू हो गई थी। सिद्धू के गीत को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। पिता बलकौर सिंह बेटे मूसेवाला की मौत के बाद ऐलान कर चुके हैं कि वह अभी 7 से 8 साल तक लगातार सिद्धू के गाने समर्थकों को बीच लाते रहेंगे।

Latest News