PTB News

Latest news
पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार,

हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने पहले लिखे भारत विरोधी नारे, फिर किया हमला, घटना CCTV फुटेज में हुई कैद,

international canada hindu temple vandalised pm modi windsor police share video Big Shocking News PTB News Shocking

PTB Big न्यूज़ ओट्टावा : कनाडा में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बार विंडसर के एक हिंदू मंदिर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की गई। नकाबपोश हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। जानकारी के अनुसार विंडसर के श्री स्वामी नारायण मंदिर में यह हमला हुआ है।

मंदिर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। यह घटना खालिस्तान समर्थकों की ओर से अंजाम दी गयी मानी जा रही है, क्योंकि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।

मंदिर प्रबंधन ने विंडसर में श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाने पर हैरानी व्यक्त की है। प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों को देखकर हैरानी हुई। तत्काल कार्रवाई के लिए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। विंडसर पुलिस ने हमले के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से सुबह 1 बजे तक विडंसर के नार्थवे एवेन्यू में 1700 ब्लॉक स्थित हिंदू मंदिर में कुछ हमलावर पहुंचे।

आधी रात 12 बजे के आसपास सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक मंदिर की दीवार पर तोड़फोड़ कर रहा है और दूसरा नजर बनाए हुए है। घटना के समय एक संदिग्ध काला पैंट, काला स्वेटर पहने था और उसकी पैंट में सफेद लोगो दिख रहा है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। पुलिस दोनों संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है।

Latest News

Latest News