PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

उपचुनावों में प्रचंड जीत के साथ पहली बार संसद बन पंजाब के लोगों की आवाज बनेंगे सुशील रिंकू : वित्त मंत्री हरपाल चीमा,

Sushil Rinku voice of the people of Punjab parliament first time with a landslide victory in the by-elections: Finance Minister Harpal Cheema

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उपचुनाव से पहले जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भगवंत मान के नेतृत्व वाली “आप” सरकार के एक बर्ष के असाधारण प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते बताया कि किस तरह से पंजाब को फिर से रंगला बनाने लिए दिन-रात भगवंत मान की सरकार काम कर रही है।

आज यानि रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि आप सरकार द्वारा सुशील रिंकू को लोकसभा उप-चुनावों के लिए उम्मीदवार चुना गया है और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू एक युवा नेता हैं उनके पास राजनितिक का अनुभव तो है ही, साथ ही उनके साथ जुड़ा हुआ युवा वर्ग का बड़ा कारवां उनकी जीत को सुनिश्चित करता है जो उनके आप पार्टी में जाने शामिल होने कि बात से ही काफी उत्साहित हैं और हमें उम्मीद नहीं भरोसा है की लोकसभा के उपचुनावों में सुशील रिंकू प्रचंड जीत हासिल तो करेंगे ही, वह पहली बार संसद बनकर पंजाब के लोगों की आवाज बनकर भी एक नया इतिहास रचेंगे।

इस दौरान चीमा ने आप सरकार द्वारा शुरू की गई आबकारी नीति ने 41 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ राजस्व एकत्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘आप’ की ईमानदार सरकार बनने के बाद से पंजाब के कई विभागों में राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया बल्कि राज्य के खजाने को लूटा और खाली किया है।

सरकार के जनहितैषी फैसलों के परिणामस्वरूप हमारे नौजवानों का पंजाब सरकार पर विश्वास बढ़ रहा है। वे विदेशों से घर लौट रहे हैं और यहां काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि लोग राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्हें पता है कि उनके पैसे का उपयोग उनकी सुविधा के लिए किया जा रहा है। चीमा ने कहा कि भूमि पंजीकरण के लिए स्टाम्प शुल्क पर 2.25 प्रतिशत की छूट दी गई है और इससे राजस्व संग्रह फरवरी के 339 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च में 658.68 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Latest News