PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब शाहकोट से आप के उम्मीदवार पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमरजीत सिंह थिंड ने पार्टी को अलविदा कह बीजेपी का दामन थाम लिया।
आपको बता दें कि कुछ देर पहले ही जालंधर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा बडिंग ने बीजेपी के स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर मोंटी सहगल को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से जीत का पचंम लोकसभा चुनावों में लहरायेगी।








































