PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानिए पूरा मामला,

madhya pradesh chhatarpur bageshwar dham news case filed in bihar against dhirendra shastri know what matter Big News

PTB Big न्यूज़ छतरपुर : बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कथावाचक के खुद की तुलना भगवान से करने पर हिन्दू धर्मावली और सनातनी आहत है, जिसके चलते उनके खिलाफ खुद को भगवान बताने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पेशे से वकील सूरज कुमार ने कथावाचक पर मुकदमा दर्ज कराया है। वकील सूरज कुमार का आरोप है कि राजस्थान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को हनुमान जी का अवतार बताया था और

अपनी तुलना भगवान से की थी। वकील सूरज कुमार ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पर हिन्दू धर्म का पालन करने वालों को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। धीरेंद्र शास्त्री पर मुजफ्फरपुर के ECJM कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, उन पर आरोप लगाया है कि वे अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए खुद की तुलना भगवान से करके भगवान को नीचा दिखा रहे हैं। लोगों को कथित चमत्कार के नाम पर ठग रहे हैं और उन्हें अपने पैरों में झुका रहे हैं।

बागेश्वर धाम के कथावाचक के ऐसा करने से सनातन धर्म की परंपरा को ठेस पहुंची है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धारा, 295 क, 505 और 298 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में कोर्ट में आगामी 10 मई को सुनवाई होगी। पं. धीरेंद्र शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में 13 मई से 17 मई तक दरबार लगना तय है,लेकिन कथावाचक के बिहार आने से पहले ही जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है। उन्हें गांधी मैदान में जगह नहीं दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार टोपी पहने, नमाज पढ़े, इफ्तार पार्टी में जाएं मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन, वह सनातन धर्मावलंबियों को रोकेंगे तो हमारे देश का सनातनी भी जाग जाएगा। वहीं, बीते दिनों भगवान सहस्त्रबाहु को लेकर की गई बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी के खिलाफ उज्जैन में कलचुरी, कलाल और कई अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला था, हालांकि बाद में कथावाचक ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी।

Latest News