PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्रा प्रिया ने एम.ए. (अर्थशास्त्र) सेमेस्टर-3 में टॉप पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। प्रिया ने 74 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी परीक्षा में टॉप किया। एम.ए. अर्थशास्त्र की सभी छात्राएं प्रथम दर्जे में पास हुईं।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विभागाध्यक्षा डॉ. शालू बत्तरा ने भी छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती ज्योतिका मिन्हास, सुश्री रिंकू, सुश्री भावना भी उपस्थित थे।








































