PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एचएमवी की छात्राओं ने पास की सेक्टर स्किल काउंसिल परीक्षा,

HMV Students Passed Sector Skill Council Exam

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की स्किल कोर्सेस की छात्राओं ने सेक्टर स्किल काउंसिल की परीक्षा अच्छे ग्रेड्स से पास कर कालेज का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं में पीजी विभाग मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन एवं पीजी विभाग मल्टीमीडिया की छात्राएं शामिल थी।

छात्राओं ने विभिन्न क्वालिफिकेशन पैस की परीक्षा पास की जिसमें संवाददाता, लाइटिंग डायरेक्टर, एडिटर-इन-चीफ तथा ग्राफिक्स डिजाइनर शामिल हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने बी.वॉक कोर्सेस के अन्तर्गत स्वयं को सेक्टर स्किल काउंसिल से सर्टीफाई करवाया है। इससे उन्हें प्लेसमैंट में प्राथमिकता मिलेगी।

एचएमवी में विभिन्न स्किल कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिन्हें प्रोफेशनल तरीके से करवाया जाता है। इनमें बी.वॉक (जर्नलिकम एंड मीडिया) तथा बी.वॉक (वेब टेक्नालजी एवं मल्टीमीडिया) शामिल हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने मॉस कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा व मल्टीमीडिया विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा को भी बधाई दी। इस अवसर पर सुश्री प्रियंका व सुश्री सोनाली बेरी भी उपस्थित थे।

Latest News