PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जय बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी ख़बर, ऐसे होंगे दर्शन,

amarnath yatra 2023 Big news for the devotees of Jai Baba Barfani Darshan will be like this PTB Big Breaking News

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक : श्री बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी पूर्ण रूप से विराजमान हैं। हालांकि पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने में करीब एक महीने से अधिक का समय बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के पूर्ण रूप में प्रकट होने की तस्वीरें आ रही हैं।

इस वर्ष पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है जो 31 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस बार यात्रा 62 दिन की है। यात्रा की तैयारियां अभी चल रही हैं मगर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी प्रकट हो गए हैं। प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग में बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान दिखाई दे रहे हैं।

औपचारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा शुरू होने में करीब 35 दिन का समय बाकी है। एक अधिकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण ट्रैक से बर्फ हटाने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही बालटाल और चंदनवाड़ी से काम शुरू कर दिया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले ट्रैक बनाने का काम पूरा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जी-20 शिखर बैठक का समापन होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला यात्रा की तैयारी में जुट जाएगा।

Latest News