PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हिमाचल प्रदेश में स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु का कारनामा,

Devotees offer 400 Rs 2000 notes at Maa Jwalamukhi Temple in Himachal Pradesh

CCTV से बचते बचाते कर गया ऐसा काम, की अब मंदिर प्रबंधक कमेटी भी है परेशान,

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक / ज्वालामुखी : 2000 के नोट बंद होने के बाद सोमवार को एक श्रद्धालु ने ज्वालामुखी मंदिर में पहुंचकर 2000 के 400 नोट यानी कुल 8 लाख रुपए मां ज्वालामुखी के दरबार में चढ़ाए। गौरतलब है कि अभी 2 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने 2000 के नोट को बंद किया है और उसके तुरंत बाद एक श्रद्धालु द्वारा 2000 रुपए के 400 नोटों को चढ़ाना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

ऐसे में कई लोग इसे श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे नोटबंदी की दहशत भी बता रहे हैं। मंदिर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा यह राशि चढ़ाई गई है और मां के दरबार में कई बड़े से बड़े भक्त आते हैं, जो अक्सर बड़ी-बड़ी सौगातें मां के चरणों में अर्पित करते हैं और बड़े-बड़े चढ़ावे मां के दरबार में अर्पित करते हैं।

नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि अभी सितम्बर माह तक 2000 के नोट बैंक में बदले जा सकते हैं, ऐसे में मां ज्वालामुखी के दरबार में यदि 2000 के नोट आते हैं तो निश्चित तौर पर उनका मंदिर को लाभ होगा। मंदिर के विकास कार्यों पर यह पैसा खर्च किया जाएगा। फ़िलहाल जिस श्रद्धालु ने यह नोट चढ़ाये हैं उसका एक माह बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

Latest News