PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : सोनू टेंकर का था विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता से सीधा सम्पर्क, ऐसे हुआ खुलासा,

punjab jalandhar tankers partner vikram was also arrested by the police Big Breaking News PTB Big Breaking News

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : चंडीगढ़ से बड़े स्तर पर शराब की तस्करी करने के मामले में पकड़े गए बशीरपुरा के रहने वाले जतिंदर उर्फ सोनू टैंकर के साथी विक्रम सिंह वासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टैंकर, त्रिलोक और विक्रम को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। विक्रम 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुका है।

टैंकर कभी कांग्रेसी नेताओं के करीबी था, मगर सत्ता बदली तो आप के बड़े नेताओं के टच में आ गया। त्रिलोक सिंह भी सत्ताधारी पार्टी के संपर्क में था। वह वार्ड प्रधान था और नगर निगम चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है। टैंकर और त्रिलोक सत्ताधारी पार्टी के हर प्रोग्राम में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

थाना-6 के एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि सोनू टैंकर की पूछताछ में विक्रम का नाम सामने आया था। इसके बाद उसे भी केस में अरेस्ट कर लिया गया। सोनू टैंकर ने कबूला है कि उसके तार विक्रम के जरिये ही चंडीगढ़ के शराब माफिया से जुड़े थे। इसलिए पुलिस केस में पकड़े गए तीनों आरोपियों की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। एसएचओ ने कहा कि पुलिस क्रिमिनल रिकॉर्ड भी निकलवा रही है।

बता दें कि इतवार की आधी रात को श्री गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन में आ रही स्विफ्ट कार से सोनू टैंकर तो दूसरी कार में उसके साथी त्रिलोक को पकड़ लिया। सोनू से 22 पेटी चंडीगढ़ की शराब तो त्रिलोक से 15 पेटी शराब बरामद की गई थी। 

टैंकर से पूछताछ के बाद पुलिस ने लद्देवाली स्थित प्रताप पैलेस से चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 306 पेटी बरामद की है।थाना-6 में बशीरपुरा के रहने वाले सोनू टैंकर और रामामंडी के दतार नगर के रहने वाले त्रिलोक सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 61, 78 (2) और आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।

Latest News