PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

रोडवेज बस और क्रूजर गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, कई लोगों की हुई मौत, कई घायल,

jind-roadways-bus-and-cruiser-big-accident-haryana

PTB Big Accident न्यूज़ हरियाणा : अभी तक की एक सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हरियाणा में सड़क हादसे थम नहीं रहे। जींद में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि एक बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए फौरन अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और आगे की बनती कार्रवाई कर रही है। मरने वाले सभी क्रूजर गाड़ी के हैं। फिलहाल, हादसे का अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि, बारिश और ओवरटेकिंग के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जींद में यह भयानक हादसा भिवानी रोड पर गांव बीबीपुर के पास हुआ। रोडवेज बस जींद बस स्टैंड से निकली थी और जैसे ही गांव बीबीपुर के पास पहुंची तो क्रूजर गाड़ी के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि,

जहां रोडवेज बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद मौके हाहाकार मच गया. क्रूजर गाड़ी में सवार कई लोग तो हादसे के बाद बाहर आ गिरे। लेकिन कई लोग क्रूजर गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। मौके का पूरा मंजर ऐसा था कि, देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

Latest News