PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

होशियारपुर में पेट्रोल पंप पर आए लड़कों ने नौजवान युवक को दी दिल दहला देने वाली मौत,

punjab-hoshiarpur-murder-boy-petrol-pump-big-sad-news

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर पड़ते गांव पूंगे पर रात करीब 1 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए कुछ युवकों के बीच आपसी तकरार के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान तनवे सिंह उर्फ ​​धन्ना पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला होशियारपुर के रूप में हुई है। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि गत रात पेट्रोल पंप पर पहले करीब 12 युवक आते हैं। यहां उक्त युवक पहले मस्ती करते नजर आते हैं इतना ही नहीं उक्त युवक नाचते भी नजर आते हैं। इस दौरान यहां तनवे भी अपने तीन दोस्तों के साथ फिल्म देख कर यहां पेट्रोल डलवाले आता है।

तनवे की उक्त हमलावरों के साथ पुरानी रंजिश थी। इतनी देर में उसके साथ उक्त नौजवानों की फिर बहस हो जाती है। इस दौरान ही गुस्से में आ कर 12 नौजवानों ने उसकी की बेरहमी के साथ तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उक्त नौजवान के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस द्वारा हर पहलू के आधार पर हत्या की जांच की जा रही है।

Latest News