PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

SDM ज्योति मौर्य से, कैसे ले सकते हैं आलोक मौर्य बदला? लोगों ने दिए सुझाव, आलोक मौर्य को लेकर लोगों में बढ़ रही है सहानुभूति,

uttar-pradesh-alok-maurya-fight-election-revenge-with-sdm-jyoti-maurya-viral-chat-tranding-news

PTB Tranding न्यूज़ उत्तर प्रदेश : एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में आए दिन कुछ न कुछ विवाद जुड़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर जहां आलोक मौर्य को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है वहीं एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोग ज्योति मौर्य को पद से हटाने की मांग कर रहे तो कई लोग यूपीएससी की तैयारी कर डीएम बनने को सलाह दे रहे हैं, लेकिन अब इस बीच कुछ लोग आलोक मौर्य को मंत्री बनने की सलाह दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि आलोक मौर्य चुनाव लड़ें तो हम लोग साथ देने के लिए तैयार हैं।

वहीं लोगों ने यह भी कहा कि आलोक मौर्य को डीएम बनने में बहुत समय लग जाएगा और यदि वह डीएम बन भी गए तो इतना आसान नहीं होगा एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) से बदला लेना। इसलिए आलोक मौर्य को चुनाव में उतरना चाहिए। चुनाव में सभी लोग उन्हें जिताएंगे और फिर वह जब मंत्री बनेंगे तब ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच बिठा सकते हैं। लोगों ने कहा कि आलोक मौर्य अगर मंत्री बनते हैं तो ज्योति मौर्य से डायरेक्ट सवाल कर सकते हैं। ज्योति मौर्य उन्हें सर कहके बात करेंगी।

uttar-pradesh-alok-maurya-fight-election-revenge-with-sdm-jyoti-maurya-viral-chat-tranding-news

आपको यह भी बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) पर उनके पति आलोक मौर्य ने रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। आलोक मौर्य का कहना है कि ज्योति मौर्य का कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध है। उन्होंने खुद दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने कर्ज लेकर ज्योति मौर्य की पढ़ाई करवाई थी जिससे वह एसडीएम बन गईं। एसडीएम बनने के 6 साल तक रिश्ते सही चले लेकिन 2022 में उनके स्वभाव में बदलाव आ गया। फिर उन्होंने मुझसे किनारा कर लिया। मेरी दो बिटिया हैं जिनकी मुझे बहुत याद आती है।

वहीं मनीष दुबे महोबा जिले में होमगार्ड के कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्या ने बताया कि कमांडेट मनीष दुबे की पत्नी ने मुझे फोनकर कहा कि आलोक भैया आपकी पत्नी मेरा घर उजाड़ दी है। ऐसे में अब कमांडेंट मनीष दुबे पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनीष दुबे के खिलाफ जांच बिठा दी गई है। जांच जारी है जल्द ही इसपर फैसला आएगा।

Latest News