PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रसिद्ध सट्टेबाज, भाई को भी किया पुलिस ने गिरफ्तार,

jalandhar-2-brothers-caught-betting-cricket-matches-from-this-area-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वालों पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 2 सगे भाईयों को काबू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल की टीम को सूचना मिली थी कि किशनपुरा ईलाके में रहते सगे भाई क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग का धंधा करते है। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल द्वारा खुद मोनिटरिंग की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देर रात सीआईए के एसआई हरविन्द्र सिंह व उनकी टीम ने दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के पीछे एक उभरते नेता का हाथ है जो अपनी राजनीति पैठ जमाने के लिए कुछ महीनों से हाथ-पांव मार रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनो भाईयों से पूछताछ के साथ साथ उनकी कॉल डिटेल और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

व्यक्तियों की पहचान अतुल अरोड़ा और अजय अरोड़ा निवासी उपकार नगर, किशन पुरा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों भाईयों के लिंक अमृतसर के बड़े बुकी से जुड़े हुए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि इनके तार दुबई तक जुड़े हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी होने के कारण अधिकारिक तौर पर पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे। कहा जा रहा है कि आज इस संबंधी कमिशनरेट जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनो भाईयों के पास से अब तक भारी मात्रा में कैश की रिकवरी हो चुकी है।

Latest News