PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, बांध टूटने से युवक बहा, शाहकोट में भी 50 गांव खाली करने के दिए प्रशासन ने आदेश,

punjab-jalandhar-lohian-safety-dhussi-dam-damaged-water-entering-areas-shahkot-rescue-operation

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में लक्खे दिआं छन्ना में 2 जगह धुस्सी बांध टूट गया। इसके अलावा सुल्तानपुर लोधी के पास मंडाला में भी धुस्सी बांध दो फाड़ गया। धुस्सी बांध के ऊपर से गांवों को सड़क जाती थी वह भी कट गई है। इसी दौरान लोहियां में पानी के बहाव में फंसा एक युवक अपनी बाइक को निकालते हुए बह गया।

बाइक तो मिल गई, लेकिन युवक का अभी कुछ पता नहीं चला है। लोगों ने बताया कि धुस्सी बांध में 2 जगह बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसकी वजह से गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए देर रात से NDRF की टीम का ऑपरेशन जारी है। वहीं इसी बीच प्रशासन ने सतलुज में बढ़ रहे पानी के खतरे को देखते हुए शाहकोट उपमंडल के बाढ़ प्रभावित 50 गावों को खाली करवाने का अभियान छेड़ दिया है।

सुल्तानपुर लोधी के पास मंडाला में धुस्सी बांध टूटने से गांवों में पानी घुस गया है। मौके पर राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो धुस्सी बांध सतलुज के पानी से दोफाड़ हुआ है वब इतना चौड़ा था कि उस पर तीन-तीन गाड़ियां एक ही समय में क्रॉस सकती हैं। लेकिन कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी तरफ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।

सतलुज दरिया के पानी से बचाव के लिए बनाया गया धुस्सी लक्खे दियां छनना गांव के पास बांध टूट है। इससे कुछ दूरी पर दूसरी जगह भी बांध टूट गया है। लोहियां में अगस्त 2019 की बाढ़ में भी यह बांध टूट गया था। इस बार भी इसी इलाके में बांध टूटा है। लोहिया को क्रॉस करके गिद्दड़पिंडी में रेलवे का पुराना ब्रिज है। इसके पास माना जाता है कि रेत का लेवल ऊंचा है और इसलिए तिकोना निकलने के कारण पानी का लेवल ऊपर आ जाता है।

सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने पिछले दिनों बाढ़ की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के दौरान यहां पर रेत निकाले जाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन रेत नहीं निकाली जा सकी थी। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने से हिमाचल प्रदेश में नदियों ने रौद्र रूप लेना शुरू कर दिया है। नदियों में जल स्तर बढ़ने पर भाखड़ा बांध के भी गेट खोल दिए गए हैं, जिसकी वजह से सतलुज नदी में 3 लाख क्यूसेक पानी का बहाव है। इससे सतलुज के किनारों पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Latest News