PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, अमोनिया गैस हुई लीक, 3 फायर कर्मी हुए बेहोश, एरिया कराया गए खाली, मचा हड़कंप,

punjab ludhiana khanna fatehgarh sahib news mandi gobindgarh amoniya gas leak three fire personnel unconscious

PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में कुक्कड़माजरा गांव में अमोनिया गैस लीक हो गई। गैस लीक होने से रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का दम घुटने लगा तो वे घर छोड़ भागे। इसी बीच गैस पर काबू पाने आए तीन फायर कर्मी भी बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कुक्कड़माजरा गांव में पुराने सिलेंडरों का गोदाम है।

इस गोदाम में अमोनिया गैस के सिलेंडर थे। इनमें से गैस लीक होने लगी। जैसे ही इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई तो फायर ऑफिसर जगजीत सिंह की अगुवाई में एक टीम मौके पर आई। जब पानी के छिड़काव से गैस का रिसाव कम किया जा रहा था तो तीन फायर कर्मी भी बेहोश हो गए। जगजीत सिंह ने बताया कि गैस की लीकेज काफी है। जिस पर सुबह 6 बजे से काबू पाया जा रहा है।

11 बजे तक भी रिसाव हो रहा था। इसे काबू किया जा रहा है। फिलहाल रिहायशी इलाके को खाली कराया गया है। यह गैस काफी जहरीली मानी जाती है। इससे दम घुटने लगता है और यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसी कारण फायर ब्रिगेड ने रिहायशी इलाके को खाली कराया है। अमोनिया गैस कूलिंग प्रोडक्ट्स में प्रयोग होती है। इसके पुराने सिलेंडर साहनेवाल से लाकर मंडी गोबिंदगढ़ रखे गए थे। गोदाम में सिलेंडर रखने का तरीका सही नहीं था। इसी कारण गैस लीक हुई।

Latest News