PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई.के.जी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित की गयी विभिन्न कोर्सों की मेरिट लिस्ट में सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट कपूरथला रोड के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में मेरिट पोज़िशनें प्राप्त संस्था का नाम चमकाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को मैडल और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित करते हुए बताया कि,
बी.एससी मेडिकल लैब साइंसेज में ममता दास ने 9.21 एससीपीऐ, गार्गी शर्मा ने 9.15 एससीपीऐ, बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज-मीडिया एंटरटेनमेंट एंड फिल्म टेक्नोलॉजी में मुनीश कुमार ने 8.33 एससीपीऐ, तरुण गोरबी ने 8.16 एससीपीऐ, जतिन शर्मा ने 8.05 एससीपीऐ, जसकीरत सिंह ने 7.74 एससीपीऐ, लवलीन कौर ने 7.54 एससीपीऐ,
डिंपल ने 7.44 एससीपीऐ प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में मेरिट प्राप्त की है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज मैनेजमेंट और अध्यापकों को दिया। प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं देते हुए छात्रों को बेहतरीन शिक्षा के लिए हर प्रकार सुविधा के लिए वचनबद्ध हैं।



































