PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

BJP प्रधान सुनील जाखड़ के जालंधर दौरा से पहले सियासी हलचल हुई तेज, कांग्रेस और आप के मंसूबों पर फिर सकता है पानी,

before-bjp-chief-sunil-jakhar-visit-to-jalandhar-there-was-political-stir-water-may-turn-on-the-plans-of-congress-and-aap-party-punjab

(Inside Story)

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा के नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ कल यानि सोमवार को जालंधर के दौरे पर पहली बार आ रहे हैं, ऐसे में राजनीति सियासत में हलचल तेज होने के साथ-साथ राजनितिक गलियारे में उनके आने और विरोधियों को बड़ा झटका देने की बात भी भी चर्चाओं में हैं।

सूत्रों की माने तो सुनील जाखड़ के सम्पर्क में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता भी इस दौरान उनके साथ बैठक में मौजूद हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि सुनील जाखड़ अपने पुराने साथी जो कांग्रेस छोड़कर आप में बड़ी उम्मीद के साथ जाने की कोशिश में हैं या जा चुके हैं को भाजपा में जोड़ने और शामिल करने की कोशिश में हैं।

यही नहीं सूत्रों का कहना है की आप में शामिल हुए कई नेता इन दिनों आम आदमी पार्टी से व उनके सीनियर नेताओं से नाराज भी चल रहे हैं। ऐसे में यह सभी नेता सुनील जाखड़ के सम्पर्क में हैं और यह नेता भी इस दौरान बैठक में उनके साथ मौजूद हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जाखड़ इन सभी नेताओं से भाजपा में शामिल होने पर भी चर्चा कर सकते हैं।

अगर इस दौरान सुनील जाखड़ किसी विरोधी नेताओं को बीजेपी में शामिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो यह विरोधियों के लिए बड़े झटके से काम नहीं होगा और आने वाले दिनों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से बड़ी गिनती में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की संभावना और बढ़ सकती है।

माना जा रहा है की सुनील जाखड़ को बीजेपी ने यह जिम्मेदारी उनके अनुभव को देखते हुए दी है और ऐसे में सुनील जाखड़ के लिए पंजाब में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती भी है। ऐसे में जाखड़ के जालंधर दौरे को लेकर हलचल भी तेज हो गई है। यही वजह है कि जालंधर की सियासत में बह रही इन अटकलों के चलते कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता भी बीजेपी में जाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Latest News