PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल प्रदेश में फिर हुई आफत की सुबह, फटा बादल, कई गाड़ियां बहीं, एक की हुई मौत, जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट,

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है। कई इलाकों से भारी बारिश का अलर्ट है, तो कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फटा है। इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। जानकारी के अनुसार, कुल्लू पुलिस थाने में सुबह सूचना प्राप्त हुई कि काइस गांव के कोटा नाला में बादल फटा है।

इस दौरान गाडियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर में सोये हुए 04 व्यक्ति चपेट में आए हैं। इसमें एक व्यक्ति बादल शर्मा (28) पुत्र गणेश शर्मा गांव चंसारी जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। अन्य दो व्यक्ति खेम चंद (53) पुत्र नानक, चांद गाव बडोगी कुल्लू, साल और सुरेश शर्मा (38 ) पुत्र लैस राम गांव चंसारी कुल्लू घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गाड़ी चालक सुरक्षित बच गया है। इसके अलावा अन्य छह गाड़ियों और तीन दोपहिये वाहनों को नुकसान पहुंचा है। डीएसपी मुख्यालय राजेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के काइस गांव में बादल फटा है। इसमें एक की मौत हो गई है। दो घायल और 9 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। खराहल में आधी रात को बादल फटा है, नाले में बाढ़ से नेउली स्कूल और कई घरों में पानी भर गया। एक गाड़ी भी चपेट में आई है।

हिमाचल प्रदेश में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 17 जुलाई के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। किन्नौर जिला के अलावा चंबा जिला के पांगी और भरमौर में भी अवकाश रहेगा। इनके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के स्कूल अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।

Latest News