PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Sidhu Moosewala हत्याकांड को लेकर NIA ने किया बड़ा खुलासा,

nia-investigation-pakistan-man-supplied-arms-used-for-sidhu-moose-wala-murder-case-updates

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार पाकिस्तान से आए थे। पाकिस्तान के हामिद नाम के आर्म्स तस्कर ने इन हथियारों की सप्लाई की थी। सूत्रों के अनुसार, हामिद दुबई में रहता है।

सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में 29 वर्षीय मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को दिनदहाड़े मानसा जिले में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला और उसके दो साथियों पर 2 मिनट 30 सेकेंड तक लगातार फायरिंग की गई। पहले कहा गया था कि अपराध में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया।

मूसेवाला पर जिन तीन हथियारों से गोलियां बरसाई थीं, उनमें एक असाल्ट राइफल एएन-94 भी शामिल थी। इस हथियार के उपयोग से खुफिया एजेंसियां भी चकरा गई थी, क्योंकि इस असाल्ट राइफल का उपयोग केवल सशस्त्र सेनाओं द्वारा ही किया जाता रहा है। सूत्रों के अनुसार, हामिद ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बुलंदशहर निवासी गुर्गे को हथियार सप्लाई किया था।

गायक मूसेवाला के पास हर समय 45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था। लेकिन आरोपियों ने गायक को विदेशी पिस्टल चलाने तक का मौका नहीं दिया था। आरोपियों ने सबसे पहले मूसेवाला के सिर और माथे पर गोलियां मारी। आरोपियों ने सिद्धू की गाड़ी पर सामने और चालक साइड से लगातार फायरिंग की। मूसेवाला को दो गोलियां सिर पर, तीन गोलियां सीने और हाथ पर लगी हैं।

Latest News