PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट छात्रों ने पौधे लगा पर्यावरण संभालने की सबसे की अपील,

st-soldier-management-students-appealed-everyone-to-plant-saplings-to-take-care-of-the-environment

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा में प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन कर वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा द्वारा किया गया। सभी ने कालेज कैंपस और आस-पास में पौदे लगाए। इस दौरान मेरीगोल्ड, आम, ऑरेंज, स्पाइडर प्लांट, लिल्ली फ्लावर, डेज़ी, हिबिक्स अज़ली आदि पौदे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया।

छात्र कॉलेज टाइम में उन पौधों का ध्यान रखेंगे, खाद डालेंगे और पानी की ज़रुरत का भी ध्यान रखेंगे। छात्रों को पौधों को फलने के लिए किस मौसम में कितने पानी और कितनी खाद की ज़रुरत है इसकी जानकारी भी दी गई। प्रिंसिपल और क्लास इंचार्ज द्वारा पौधों को हर सप्ताह चेक किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ.रोहन शर्मा ने कहा कि इससे पर्यावरण के प्रति छात्रों में जिम्मेदारी की भावना पैदा होगी। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि पर्यावरण में बढ़ रहे पर्दूषण को कम करने तथा पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए छात्रों ओर अध्यापकों द्वारा यह प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौदे लगा कर उनको संभालना पड़ेगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को बहुत मोटीवेट करने की ज़रुरत है क्यूंकि हरेभरे वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। पेड़-पौदे मनुष्य की हज़ारों ज़रूरतों को पूरा करते हैं। अगर पृथ्वी पर पेड़ ना हो तो हमारा जीवन असंभव है।

Latest News