PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इन नियमों का पालन करने से खुशियों और धन से भरा रहेगा हमेशा आपका घर,

bhavishya-vastu-shastra-home-follow-these-tips-become-rich-successful-and-happy

पीटीबी न्यूज़ “धार्मिक” : वास्‍तु शास्‍त्र में घर के हर कोने और उनमें रखी चीजों को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ये नियम घर में सकारात्‍मकता, सुख-समृद्धि लाते हैं। घर के लोगों की तरक्‍की में मददगार साबित होते हैं। लोगों की सेहत अच्‍छी रहती है। आज हम कुछ ऐसे ही आसान वास्‍तु नियमों की बात करते हैं, जिन्‍हें अपनाकर सुखी और सफल जीवन पा सकते हैं।

घर के लिए महत्‍वपूर्ण वास्‍तु टिप्‍स : —

– घर में पूजा करने की दिशा सही होना बहुत जरूरी है। पूजा घर के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण ही सबसे अच्‍छा होता है। साथ ही ध्‍यान रखें कि पूजा घर के ऊपर या नीचे कभी भी टॉयलेट, किचन या सीढ़ियां नहीं होना चाहिए।

– साथ ही ईशान कोण में कभी भी भारी फर्नीचर ना रखें। ऐसा करना घर में नकारात्‍मकता लाता है।

– यदि बार-बार घर में धन हानि हो या पैसा नहीं टिकता हो तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग का उपयोग ना करें। बल्कि यहां पर हल्का नारंगी या गुलाबी रंग का प्रयोग करना बेहतर रहेगा।

– घर में कभी भी मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी, कबाड़ इकट्ठा ना होने दें। ऐसा करना घर में नकारात्‍मकता, गरीबी, बीमारियां, असफलता लाता है।

– घर में कभी भी सूखे पौधे, फूल, पत्तियां ना रखें. यदि कोई पौधा सूख गया है तो उसे हटा दें।

– ओवरहैड वाटर टैंक के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सही होती है।

– वहीं गैस का चूल्हा किचन प्लेटफार्म के आग्नेय कोण में दोनों तरफ से कुछ इंच जगह छोड़कर रखना चाहिए।

– बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए, वहीं सोते समय शीशे को ढंक दें। बेड और शीशे को आमने-सामने ना रखें।

– हमेशा ध्‍यान रहे कि घर के अंदर-बाहर आते समय या अन्‍य कमरों के बीच आने-जाने के दौरान कोई रुकावट ना रहे, साथ ही किसी भी दरवाजे-खिड़की को बंद करते या खोलते समय आवाज ना आए, ना ही दरवाजे-खिड़की टूटे हुए या खराब हों।

– सोते समय कभी भी दक्षिण दिशा की ओर पैर ना करें, ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है, ना ही बेडरूम के दरवाजे की ओर पैर करके सोएं।

– घर के अंदर या बाहर कहीं भी कांटेदार पौधे या कंटीली झाड़ियां रखने की गलती ना करें।

Latest News