PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल,

punjab-jalandhar-firing-hooliganism-jalandhar-saipur-police-caught-badmash-raja-saipuria-crime-news

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में एक बार फिर से जिला जालंधर के अधीन पड़ते इलाके दादा कॉलोनी (सईपुर) में देर रात जमकर गुंडागर्दी का उस समय नंगा नाच देखने को मिला जब इलाके में कुछ लोगों ने देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां चला दी। मिली जानकारी के अनुसार सईपुर में रिश्तेदारी में आए युवक जतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी संजय गांधी नगर को गोली लगी है।

उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने देर रात ही जांच के दौरान मौके से गोलियों के 4 खोल बरामद किए। गुंडागर्दी करने और गोलियां चलाने के आरोप में बदमाश राजा सईपुरिया को गिरफ्तार किया है। वहीं सईपुर निवासियों ने कहा कि वह बदमाश राजा सईपुरिया की गुंडागर्दी से काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजा सईपुरिया की पत्नी से लेकर उसका बेटा सन्नी तक गुंडागर्दी के इस खेल में शामिल थे। राजा सईपुरिया का बेटा सरेआम मोहल्ले के लोगों खासकर छोटे-छोटे लड़कों को धमकाता रहता है कि वह उनके शरीर में पीतल भर देगा। इलाके के लोगों में इस परिवार की दहशत है।

punjab-jalandhar-firing-hooliganism-jalandhar-saipur-police-caught-badmash-raja-saipuria-crime-news

इलाका वासियों ने बताया कि अकसर राजा सईपुरिया मोहल्ले के लोगों को अश्लील गालियां निकालता रहता है। ऊंची आवाज में गाने चला कर लोगों को परेशान करता है। कोई बोलता है तो उस पर हमला कर देता है। वह सईपुर में कई लोगों पर हमले कर चुका है। देर रात भी सईपुरिया के साथ 5-6 बदमाश थे, जिन्होंने गोलियां चलाने के साथ-साथ ईंटें मार कर कारों में तोड़-फोड़ की।

मोहल्ले के रहने वाले विक्की गौरव ने कहा कि राजा के साथ काहनपुर का रहने वाला पवन, किशनपुरा निवासी शीला, सुनील निवासी गुज्जा पीर, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी विनोद समेत कुछ और भी अज्ञात व्यक्ति थे। इन बदमाशों को लेकर सईपुरिया मोहल्ले में ऊंची आवाज में धमकियां देने लगा कि शरीर में पीतल भरेंगे। उसका बेटा सन्नी और पत्नी भी मोहल्ले वालों को धमका रहे थे।

Latest News