PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के लैदर कंप्लेक्स में स्थित फैक्ट्री में लगी भयानक आग,

terrible-fire-in-the-factory-jalandhar-leather-complex-12-fire-engines-on-the-spot-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के अधीन पड़ते लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब लैदर कंप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में देखते ही देखते भयानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति काफी समय तक फैक्टरी में ही फंसा रहा, जिसको मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। आग भयानक होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्टरी किस की और किस तरह का काम होता है फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

terrible-fire-in-the-factory-jalandhar-leather-complex-12-fire-engines-on-the-spot-jalandhar

मौके पर पहुंचे लीडिंग फायर मैन रजिंदर सहोता ने मीडिया को बताया कि 12 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिलते ही लैदर कंप्लेक्स पहुंच कर आग पर काबू पाने के साथ-साथ फैक्टरी में फंसे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया।

इस घटना के बाद जहां स्थानीय पुलिस पहुंची वहीं फ़ैक्ट्री मालिक भी घटना की सुचना मिलते ही फ़ैक्ट्री में पहुंच गए। वहीं पुलिस और फायर कर्मियों का कहना है कि फ़ैक्ट्री में लगी आग के कारणों का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़ैक्ट्री का काफी नुकसान हुआ है और फायर कर्मियों ने देर रात बड़ी मुशक़्क़त से आग पर काबू पा लिया था।

Latest News