PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, पुलिस कमिश्नर की WhatsApp पर फोटो लगा कर रहे थे साइबर क्रिमिनल गलत काम, Call Record हुई वायरल,

punjab-crime-news-whatsapp-call-record-viral-ludhiana-police-commissioner

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के साइबर क्रिमिनल टाइप के अपराधी लगातार भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए रोजाना नया ढंग आजमा रहे हैं। ऐसा ही एक साइबर ठगों का नया कारनामा सामने आने से पुलिस विभाग भी हैरान है। दरसअल मामला लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की डी.पी. लगाकर साइबर ठगों द्वारा ठगी करने का समाने आया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ऑडियो-वीडियो की बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें एक ठग किसी व्यक्ति के भाई को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए मांग रहा है और जिस वाट्सएप से बात कर रहा है, उस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की फोटो लगाई हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें 960-790-5942 व्हाट्सएप नंबर दिखाई दे रहा है। उस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की फोटो लगी हुई है।

वहीं सामने वाला खुद को पुलिस वाला बता रहा है और किसी को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए मांग कर रहा है। वह व्यक्ति से कह रहा है कि वह पैसे बैंक अकाऊंट में जमा करवा दे। बिना फोन को काटे वह बैंक जाए, मगर सामने से व्यक्ति भी शातिर था जिसे पता चल गया था कि यह कोई पुलिस वाला या अधिकारी नहीं है, बल्कि कोई साइबर ठग उसे ठगने का प्रयास कर रहा है। उसने ठग से हुई सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पता चला है कि पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में पता चल गया है और अंदरखाते इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

Latest News