PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के प्रसिद्ध पंजाबी अख़बार के मालिक, IAS बुबलानी और 6 इंजीनियरस को विजिलेंस ने किया तलब,

jalandhar-punjab-vigilance-bureau-versus-barjinder-singh-hamdard-ias-vinay-bublani-pwd-engineers-summoned-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने करतारपुर में बनाए गए जंग-ए-आजादी स्मारक के मामले में एक बार फिर से वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को नोटिस जारी किया है। इस बार विजीलेंस ने उनके साथ तत्कालीन PWD के 6 कार्यकारी इंजीनियरों के साथ-साथ IAS अधिकारी विनय बुबलानी को भी 11 अगस्त को तलब किया है। अपने भेजे गए नोटिस में विजिलेंस ने पिछले दिनों बरजिंदर सिंह हमदर्द के भेजे जवाब पर असंतुष्टि जताई है।

विजिलेंस ने हमदर्द को भेजे नोटिस में कहा कि स्मारक में कई घोटाले हुए हैं। जिस गोदरेज कंपनी को जंग-ए-आजादी स्मारक में बुत बनाने से लेकर गैलरियां बनाने का काम दिया गया था। उसने काम पूरा नहीं किया। अब भी स्मारक में काम अधूरा है। जबकि अधूरा काम होने के बावजूद गोदरेज कंपनी को जुर्माना लगाने की बजाय उसे पूरे काम की पेमेंट कर दी गई।

विजिलेंस ने कहा कि गोदरेज कंपनी से जो जंग-ए-आजादी स्मारक कमेटी का करार हुआ था उसके मुताबिक कंपनी ने 10 गैलरियां बनानी थीं, लेकिन कंपनी ने सिर्फ 6 गैलरियां ही बनाई। गोदरेज कंपनी ने जहां करार के मुताबिक 4 गैलरियां नहीं बनाई, वहीं पर गैलरियों में बुत भी पूरे नहीं लगाए हैं। इसके अलावा जंग-ए-आजादी स्मारक कमेटी ने कंपनी से ऐसे भी काम करवाए हैं, जिनके टेंडर ही नहीं लगाए गए थे।

विजिलेंस ने अपने भेजे गए नोटिस में बरजिंदर सिंह हमदर्द से कहा है कि वह तो समन भेजने पर विजिलेंस के दफ्तर में पेश होते हैं और न ही पूछे गए सवालों के सही से जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बरजिंदर सिंह हमदर्द, IAS अधिकारी विनय बुबलानी और PWD के 6 कार्यकारी इंजीनियरों को 11 अगस्त को पेश होकर जवाब देने का मौका दिया जा रहा है।

Latest News