PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, सरकार ने दिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश, कब तक और क्यों?

all-schools-and-colleges-will-remain-closed-in-himachal-on-august-14-orders-issued-by-the-government

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे। इस संबंध में रविवार देरशाम शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से आदेश जारी किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिर रहे हैं। इसको देखते हुए विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

साथ ही हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने सोमवार को प्रस्तावित सभी परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया है। आदेशों के अनुसार हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध सभी सरकारी व निजी स्कूल 14 अगस्त को बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सोमवार को बंद रहेंगे।

all-schools-and-colleges-will-remain-closed-in-himachal-on-august-14-orders-issued-by-the-government

साथ ही सभी निजी व सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों, वोकेशन प्रशिक्षण सेंटरों में शिक्षक गतिविधियां निलंबित रहेंगी। इस संबंध में डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आदेश जारी किए हैं। भारी बारिश की आशंका के चलते बिलासपुर जिले में सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने जारी की है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थान के कर्मचारियों सुरक्षा की दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

सभी सरकारी और निजी संस्थान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, वोकेशनल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, आईटीआई और आंगनबाड़ी भी बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हिमाचल विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध और संचालित महाविद्यालयों के लिए विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षाओं सहित स्नातकोत्तर कक्षाओं परीक्षाओं को सोमवार को रद्द करने का निर्णय लिया है।

Latest News