PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, 3 वर्षीय मासूम की मृत देह को देखकर हर आंख थी नम, ताया ने दी चिता को मुखाग्नि तो दरिंदे पिता का मिला पुलिस को रिमांड,

punjab-trantaran-3-year-old-boy-gursewak-singh-murder-by-father-crime-news

PTB Big Sad न्यूज़ तरनतारन : बीते रविवार की देर शाम 3 वर्षीय बच्चा अगवा होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया, जबकि असल सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस और परिजनों के पैरों तले जमीन ख़िसक गई, कि एक कलयुगी पिता ऐसा भी हो सकता है जो अपने ही सगे बेटे को मौत के घाट वह भी रस्सी से गला दबा कर उतार सकता है और बाद में जीने मासूम को नहर में फैंक दिया।

वहीं मंगलवार की सुबह बच्चे का शव जैसे ही पुलिस को बरामद होता है उसके बाद गांव में सन्नाटा छा गया और उसका अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। मृतक की चिता को मुख्य अग्नि इसके ताया द्वारा दी गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम अंग्रेज सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी रैशियाना ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह अपने 3 वर्षीय बेटे गुरसेवक सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदार के पास गांव बिल्लियांवाला की तरफ जा रहा था तो रास्ते में कार सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उससे मोबाइल व 300 रुपए छीन लिए।

इसके बाद अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे गुरसेवक सिंह को अगवा कर मौके से फरार हो गए। पिता अंग्रेज सिंह के बयानों पर पुलिस ने थाना गोइंदवाल साहिब में केस भी दर्ज कर लिया। आखिर पुलिस द्वारा तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच शुरू की गई। तब ऐसी कई बातें सामने आईं कि इससे साबित हुआ कि पिता अंग्रेज सिंह झूठ बोल रहा है। सोमवार की दोपहर की गई पूछताछ में पुलिस को यह पता चला कि गुरसेवक सिंह के पिता अंग्रेज सिंह द्वारा ही अपने बेटे की हत्या कर शव नजदीकी जामाराए नहर में फैंक दिया गया। आरोपी पिता की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया था, जबकि बच्चे का शव मंगलवार की सुबह गांव फैलोके नहर से बरामद हुआ।

बच्चे के गले में रस्सी नजर आ रही थी। आरोपी पिता द्वारा मैजिस्ट्रेट के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया गया। बुधवार को मृत गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में कर दिया गया। गुरसेवक सिंह की चिता को मुख्य अग्नि ताया सुखचैन सिंह ने दी। मां वरिंदर कौर व बहन गुरजीत कौर बेहद विलाप करती नजर आईं। ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही है कि अपने बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता को सख्त सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि आरोपी अंग्रेज सिंह के घर करीब 9 साल के बाद गुरसेवक सिंह ने जन्म लिया था।

वहीं एस.पी. (आई.) विशालजीत सिंह का कहना है कि आरोपी अंग्रेज सिंह द्वारा अपने बेटे गुरसेवक सिंह की हत्या कर दी गई। अंग्रेज सिंह ने रस्सी की मदद से अपने बेटे की हत्या करते हुए शव नहर में फैंक दिया था। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया, क्योंकि आरोपी पिता मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहा। माननीय अदालत के समक्ष पेश कर आरोपी का 2 दिनों का रिमांड प्राप्त किया गया है। अगली पूछताछ में सब स्पष्ट होगा।

Latest News