PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, दर्दनाक हादसे में गई दो चचेरे भाइयों की जान, दोनों के शव हुए बरामद, जाने पूरा मामला,

two-cousins-drown-in-drain-at-sri-hargobindpur-in-batala-punjab

PTB Big Sad न्यूज़ बटाला : श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर के बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने के लिए गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहिब के पास एक ड्रेन के पास गए थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर ना आए तो परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।

ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते हुए स्तर को देखने गए कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास के पास गांव धीरोवाल के दो नाबालिग चचेरे भाई ड्रेन के पानी में बह गए। पानी में बहने से दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने गांव वासियों की मदद से दोनों शवों को पानी से निकाल लिया है। मृतकों की पहचान जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) निवासी धीरोवाल के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे।

श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर के बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने के लिए गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहिब के पास एक ड्रेन के पास गए थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर ना आए तो परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।

जांच के दौरान पता लगा कि दोनों भाई ड्रेन के पानी को देख रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों ड्रेन में डूब गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। जसकरण सिंह दसवीं कक्षा का छात्र है और दिलप्रीत सिंह नवमी कक्षा का छात्र है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Latest News