PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, दुकान में हुआ जोरदार धमाका, 2 लोगों की हुई मौत, एक गंभीर घायल,

punjab-mohali-kharar-news-punjab-ropar-bharatgarh-sweet-shop-cylinder-blast-two-killed-three-injured

PTB Big न्यूज़ रोपड़ : पंजाब के रोपड़ जिले में आज सुबह एक दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आज सुबह भरतगढ़ बस स्टैंड पर कमल स्वीट्स नामक दुकान में आग लग गई थी, जिससे दुकान में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फटा और जोरदार धमाका हुआ।

आग लगने की सूचना मिलते ही मालिक जतिन गौतम (30) पुत्र कमल चंद गौतम निवासी बड़ा गांव, थाना कीरतपुर साहिब मौके पर पहुंचे, लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर ऊपर उठाया, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और उनकी मौत हो गई। उनकी मदद कर रहे उनके नौकर रूपनगर निवासी सज्जन सिंह की भी इलाज के लिए रूपनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि मदद करने आया गांव का चौकीदार रोशन लाल भी झुलस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गाड़ियों ने आग बुझाई। कीरतपुर साहिब पुलिस स्टेशन प्रमुख गुरप्रीत सिंह, पुलिस चौकी भरतगढ़ प्रभारी सरताज सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद संबंधित टीमें दुर्घटना के कारण तलाशेंगी। डॉ. आनंद घई ने 2 मौत होने की पुष्टि की और कहा कि तीसरे व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। मौके के गवाह सरपंच सुखदीप सिंह, मंजीत सिंह ने भी मौके के हालात की जानकारी दी।

Latest News