PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हरियाणा के डीजीपी शत्रु जीत कपूर ने पदभार संभालते ही गैंगस्टर को लेकर दिया बड़ा मैसेज, महिला, बच्चों व बुजुर्गों को लेकर कही बड़ी बात,

haryana-dgp-shatru-jeet-kapoor-action-mode-soon-after-taking-charge-big-news

PTB Big न्यूज़ पंचकूला : हरियाणा सरकार की प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर चल रहा मंथन आईपीएस शत्रु जीत कपूर के पदभार संभालते ही थम गया। प्रदेश की खाकी की कमान संभालते ही श्री कपूर एक्शन मोड में नजर आए। प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने हरियाणा में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जहां एक तरफ नागरिकों से सहयोग की अपील की तो दूसरी तरफ गैंगस्टरों को दो-तक शब्दों में कहा कि वे या तो अपराध छोड़ दें, या फिर जगह छोड़कर चले जाएं।

शत्रु जीत कपूर ने प्रदेश में साइबर अपराधों सहित नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित की गई टास्क फोर्स को एक्टिव बनाने और मामलों की कार्रवाई पर तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थानों और चौकियों में शिकायत मिलते ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हर मामले का फॉलो अप किया जाएगा।

डीजीपी ने कहा कि हरियाणा में नूह में हुई हिंसा घटना हो या फिर कोई अन्य उद्रवी घटना हो, माहौल को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से किसी तरह की कोई कमी नहीं की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर अपराधियों पर फोकस किया जाएगा। साथ ही अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए विशेष रणनीति अपनी जाएगी उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर विशेष जांच समिति के तहत अपराधों पर नजर रखी जाएगी।

डीजीपी ने प्रदेश में साइबर अपराधों तथा नशा तस्करी के संगीन मामलों के अलावा लंबित पड़े पी बड़े मामलों को शीघ्रता से निपटने के बारे में बात की। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ कुछ सालों में नीचे गिरा है हालांकि पुलिस प्रणाली में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी प्राथमिकता के तौर पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के संबंध में कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मचारी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

चीफ विजिलेंस अफसर के तौर पर कई सालों से भ्रष्टाचार पर नकेल कसते आ रहे शत्रु जीत कपूर ने वार्ता के दौरान साफ कर दिया कि पुलिस महकमा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए वह खुद हर हालात को मॉनिटर करेंगे। किसी भी स्तर पर ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीजीपी ने अपनी पहली प्रेस वार्ता के दौरान सीमावर्ती राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर नशा तस्करी वह मानव तस्करी जैसे संगीत अपराधों को लेकर विशेष कदम उठाने के बारे में भी बात की।

Latest News