PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बर्निंग ट्रेन में तब्दील हुई Tamil Nadu Train, 10 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत, 20 लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

fire-broke-out-inside-a-train-comaprtment-near-nadurai-railway-station-tamil-nadu-many-killed-tamil-nadu-train-fire

PTB Big न्यूज़ तमिलनाडु : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास भयावह हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई, जिसमें 10 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 20 यात्री घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मरने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं,

जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे. एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिस कोच में आग लगी वो एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ था, जो 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चला था। दक्षिण रेलवे के बयान के अनुसार, 17 अगस्त को लखनऊ से चले एक प्राइवेट पार्टी कोच को 25 अगस्त को नागरकोली जंक्शन पर पुनलूर-मदुरै एक्सप्रेस में जोड़ा गया था और आज (26 अगस्त) सुबह मदुरै स्टेशन पर पहुंचा. पार्टी कोच को ट्रेन से अलग करके मदुरै स्टैबलिंग लाइन पर खड़ा किया गया था, जहां सुबह 5.15 बजे इसमें आग लग गई।

दक्षिण रेलवे के मुताबिक, कोच के अंदर अवैध रूप से गैस सिलिंडर रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग लगी. मदुरै की जिला कलेक्टर संगीता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज (शनिवार) सुबह मदुरै स्टेशन पर खड़े एक कोच में आग लग गई। कोच में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। जिला कलेक्टर ने आगे कहा, शनिवार सुबह जब उन्होंने काफी बनाने के लिए गैस जलाई, उसी समय सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। 55 लोगों को कोच से निकाला गया. अभी तक 9 शव बरामद किए गए हैं।

दक्षिण रेलवे के आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राइवेट पार्टी कोच में सवार यात्रियों ने अवैध रूप से सिलिंडर रखा था, जो आग लगने की वजह बना। कई यात्री आग लगने का पता चलते ही ट्रेन से नीचे उतर गए थे। बयान में कहा गया है कि किसी अन्य कोच को नुकसान नहीं पहुंचा है। पार्टी कोच को रविवार को चेन्नई लौटना था, जहां से इसे वापस लखनऊ जाना था। रेलवे के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का इस्तेमाल करके पार्टी कोच बुक कर सकता है।

इसका इस्तेमाल केवल यात्रा के लिए किया जा सकता है और इसमें आग लगने वाले सामान लेकर चलने की मनाही होती है। हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि “रेलवे में एक और भयावह घटना, इस बार आज मदुरै (तमिलनाडु) में हुई, जिसमें एक ट्रेन में भीषण आग लग गई और कम से कम 9 आश्चर्यजनक और दुखद मौतें हुईं और कम से कम 20 गंभीर रूप से घायल हुए, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करती हूं।”

Latest News