PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजिलेंस विभाग की टीम के हत्थे चढ़ा Travel Agent, मोटी रकम बसूलकर करता था सौदा,

passport-agent-arrested-by-vigilance-know-the-whole-matter-travel-agent-immigration-agent

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : आज यानि मंगलवार को विजिलेंस ई.ओ विंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट ऑफिस के निकट से एक पासपोर्ट एजेंट को काबू कर लिया। टीम ने एजेंट के कब्जे से 20 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल अधिकारियों ने पकड़े गए युवक की पहचान के बारे में नहीं बताया लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ट्रैवल एजेंसी का मालिक अभी फरार है और उसके कारिंदे को ही पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि किसी महिला से उक्त लोगों ने जल्द पासपोर्ट बनाने के ऐवज में 20 हजार रुपए लिए थे लेकिन फिर भी उसका पासपोर्ट नहीं बना तो उसने मुख्यमंत्री पंजाब के शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी जांच ई.ओ विंग विजिलेंस को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए ही उक्त आरोपी को पकड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर आगे जांच की जा रही है कि

इस मामले में पासपोर्ट के आफिस में काम करने वाला कोई अधिकारी शामिल है या नहीं। गौर है कि अधिकतर पासपोर्ट बनाने को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लोगों को ऑफिस से काफी लेट की अपाइमेंट देते है लेकिन कई सक्रिय एजेंट जल्द पासपोर्ट बनाने का कह कर मोटी रकम वसूल कर रहे है। फिलहाल मामले को लेकर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

Latest News