PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से दुःखद ख़बर, पार्किंग में दिया बच्चे को जन्म, महिला की हुई अस्पताल में मौत,

woman-gives-birth-to-child-in-parking-lot-in-jagraon-sad-news-from-punjab-ludhiana-punjab

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जगरांव के समीप गुरुद्वारा श्री नानकसर कलेरां साहिब की वाहन पार्किंग में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला काफी देर तक वहीं तड़पती रही लेकिन मेडिकल सुविधा न मिलने के चलते वो बेहोश हो गई। नानकसर संप्रदाय के मौजूदा मुखी संत बाबा लक्खा सिंह ने तुरंत पुलिस और जगरांव सिविल अस्पताल को सूचित किया। मगर मदद पहुंचने से पहले ही महिला ने वाहन पार्किंग में बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जगरांव के थाना सिटी में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे।

महिला की हालत खराब होती देख संत बाबा लक्खा सिंह ने खुद ही एंबुललेंस का इंतजाम किया और महिला व नवजात को सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे को अलग करने के लिए नाड़ा भी समय रहते नहीं काटा गया और दोनों को वैसे ही उठाकर कर अस्पताल ले गए। वहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों नें उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चे को जच्चा बच्चा केंद्र में रखा गया है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि महिला नें अपना नाम चंदा बताया था जो खुद को बिहार की रहने वाली बता रही थी। महिला ने अपनी मां का नाम रुलीया देवी व पिता का नाम राम पवित्र बताया था। महिला का शव लुधियाना के सिविल अस्पताल से लाकर जगरांव के सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया है। इसके बाद कानून के अनुसार अंतिम सस्कार कर दिया जाएगा।

Latest News