PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है, इसलिए अच्छी शिक्षा के साथ – साथ छात्रों को जीवन में संस्कृति के महत्व पर नियमित रूप से ज़ोर दिया जाता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई जिसमें सभी छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
इस पर्व पर पूरे विद्यालय को रंग बिरंगे फूलों और झूलों से सजाया गया। छात्र राधा और कृष्ण की परम्परागत वेश भूषा में उपस्थित हुए और गीत, नृत्य व नाटक आदि प्रस्तुत किए।छात्रों ने मुकुट सजाना, बाॅ॑सुरी बनाना और आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपने उत्साह व रचनात्मकता का परिचय दिया । इन गतिविधियों में भाग लेते हुए छात्रों ने लड्डू और अन्य भारतीय मिठाइयों का आनंद लिया।
वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, त्योहारों और मूल्यों के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं, इसलिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती एस.चौहान, वरिष्ठ प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल,जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की।






































